banner

Dussehra Special: दशहरे के मौके पर मीठे में बनाएं मालपुआ , Anokhi Hindi News


दशहरे के दिन स्वीट डिश तो घर पर बनती ही है। आज आप घर में बनाएं मालपुआ। तो आइए जानते है कैसे बनाते है मालपुआ: 

सामग्री

गेहूं का आटा – 1 कप 
दूध —  1/4 कप 
चीनी — 1/4…

मालपुआ

दशहरे के दिन स्वीट डिश तो घर पर बनती ही है। आज आप घर में बनाएं मालपुआ। तो आइए जानते है कैसे बनाते है मालपुआ: 

गेहूं का आटा – 1 कप 
दूध —  1/4 कप 
चीनी — 1/4 कप 
देशी घी – तलने के लिए

अगली स्लाइड में जानें इसे बनाने की विधि

चीनी को किसी प्याले में डाल लीजिए और दूध डालकर चीनी घोलिए। दूध और चीनी के घोल में आटे को डालिए और गुठलियां खत्म होने तक घोल लीजिये। अब इतना पानी डालें कि घोल पकोड़े के घोल के जैसा गाढ़ा हो जाए।  घोल को अच्छी तरह 4-5 मिनिट तक मिक्स करते एकदम चिकना होने तक फेटें।

चौड़े तले की कढ़ाई जो कम गहरी हो उसमें घी डाल कर गरम कीजिए। अब चम्मच में घोल भर कर कढ़ाई में गोल गोल फैला कर डालिए। धीमी और मीडियम आग पर माल पुए सेकें। हल्के गुलाबी होने पर मालपुआ निकाल कर प्लेट में रखें। कढाई के साइज के हिसाब से एक बार में एक मालपुआ ही सेका जा सकता है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

banner