banner

‘कॉकटेल 2’ ने छीनी ‘मैं वापस आऊंगा’ की कुर्सी, नेटफ्लिक्स पर रिलीज होते ही बनी नंबर 1


शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना की फिल्म ‘कॉकटेल 2’ इस साल थिएटर्स में रिलीज हुई थी. इसे दर्शकों ने खूब पसंद किया था और फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर भी शानदार कमाई की थी. अब ये फिल्म ओटीटी पर भी रिलीज हो गई है और वहां भी इसे दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं. फिल्म नंबर 1 पर छाई है.

नेटफ्लिक्स पर रिलीज होते छाई ‘कॉकटेल 2’
‘कॉकटेल 2’ 14 अगस्त को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई थी. फिल्म रिलीज के बाद से ही नंबर 1 पर अपना कब्जा जमाए है. इस फिल्म ने दिलजीत देसांझ की फिल्म ‘मैं वापस आऊंगा’ को पीछे छोड़ दिया है. ‘कॉकटेल 2’ से पहले ‘मैं वापस आऊंगा’ नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 पर ट्रेंड कर रही थी.

कॉकटेल 2' ने छीनी 'मैं वापस आऊंगा' की कुर्सी, नेटफ्लिक्स पर रिलीज होते ही बनी नंबर 1

ये भी पढ़ेंः क्या प्रेग्नेंट हैं करीना कपूर? लेटेस्ट वीडियो देखकर फैंस बोले- तीसरा बेबी आने वाला है

इस रोमांटिक ड्रामा में शाहिद कपूर, रश्मिका मंदाना और कृति सेनन ने लीड रोल प्ले किया है. तोनों कलाकार की एक्टिंग की जमकर तारीफ हुई. ‘कॉकटेल 2’ में प्यार, दोस्ती और लव ट्रायंगल को दिखाया गया है. अगर आप ये फिल्म थिएटर में नहीं देख पाए थे, तो इसे आप ओटीटी पर घर बैठे एंजॉय कर सकते हैं. फिल्म के गाने भी लोगों के बीच काफी पॉपुलर हुए. ‘कॉकटेल 2’ को imdb पर 10 मे से 6.8 की रेटिंग मिली है.

‘कॉकटेल 2’ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
बता दें, ‘कॉकटेल 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई की थी. सैकनिल्क के मुताबिक, फिल्म ने ओपनिंग डे पर 13.50 करोड़ रूपये की कमाई की थी. इसने दुनियाभर में 147.70 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. 

‘कॉकटेल 2’ को होमी अदजानिया ने डायरेक्ट किया है. इसे मैडॉक फिल्म्स और लव फिल्म्स के बैनर तले दिनेश विजान, लव रंजन, प्रमिता आर विजान और अंकुर गर्ग ने प्रोड्यूस किया है. फिल्म का म्यूजिक प्रीतम चक्रवर्ती ने कंपोज किया है. ये साल 2012 में रिलीज हुई फिल्म ‘कॉकटेल’ का सीक्वल है, जिसमें सैफ अली खान, डायना पेंटी और दीपिका पादुकोण नजर आए थे.

ये भी पढ़ेंः रणबीर कपूर की ‘एनिमल पार्क’ पर बड़ा अपडेट, ‘स्पिरिट’ के 6 महीने बाद शुरू होगी शूटिंग





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

banner