इस वीक ओटीटी के तमाम प्लेटफॉर्म पर साउथ की कई मच अवेटेड फिल्में और सीरीज रिलीज हो रही हैं. इनमें थलपति विजय की जना नायकन भी शामिल हैं. यानी साउथ लवर्स के लिए इस वीक डिजिटल प्लेटफॉर्म पर देखने के लिए काफी ऑप्शनंस हैं. तो चलिए यहां जान लेते हैं कि ओटीटी पर इस वीक कौन सी साउथ की फिल्में और सीरीज रिलीज हो रही हैं.
जना नायकन
जना नायकन थलपति विजय की सीएम बनने के बाद आखिरी फिल्म है. इसने बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक परफॉर्म किया है. वहीं अब ये ओटीटी पर रिलीज होने जा रही है. एच विनोथ निर्देशित इस एक्शन ड्रामा को 21 अगस्त से जी5 पर देख सकेंगे. फिल्म में थलपति विजय (सी. जोसेफ विजय) के आलावा ममिता बैजू, पूजा हेगड़े, बॉबी देओल, प्रकाश राज, गौतम वासुदेव मेनन, नारायण और प्रियामणि ने अहम रोल प्ले किया है.
इन्वाझी थानी वाझी
इन्वाझी थानी वाझी एक मलयालम थ्रिलर ड्रामा है इसे पी जेरिन निर्देशित किया है. इसके कलाकारों में फजल पुकोडे, हेमा, अभिलाष नारिकुनी, बिंदू बाला और जोबन जैकब शामिल हैं. ये 18 अगस्त से ओटीटी के प्लेटफॉर्म हंगामा ओटीटी पर स्ट्रीम हो गई है.
ये भी पढ़ें:-‘गदर 2’ से पहले 56 करोड़ रुपये के कर्ज में डूबे थे सनी देओल, अब एक्टर बोले- ‘मैंने किसी से उधार…’
प्यार प्रेमा कल्याणम
एलन निर्देशित तमिल रोमांटिक कॉमेडी फिल्म प्यार प्रेमा कल्याणम में एलन, सान्वी मेघाना, राधिका सरथकुमार, योगी बाबू, एमएस भास्कर, गीता कैलासम और एलंगो कुमारवेल ने अहम रोल प्ले किया है. इसे 21 अगस्त से नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं.
मिस्टर मिडिल क्लास
मिस्टर मिडिल क्लास का निर्देशन श्री नागेश्वर रेड्डी ने किया है. तेलुगु भाषा के इस कॉमेडी ड्रामा में मीका श्रीकांत, लया गोर्टी, राजेंद्र प्रसाद, सुनील, वेनेला किशोर, रघु बाबू, पृथ्वीराज और अली बाशा अहम रोल में हैं. ये 19 अगस्त यानी आज से ओटीटी के प्लेटफॉर्म अहा वीडियो पर स्ट्रीम हो गई है.
चेन्नई लव स्टोरी
रवि नंबूरी निर्देशित चेन्नई लव स्टोरी में किरण अब्बावरम, श्री गौरी प्रिया, थ्रिगुन, देवी प्रसाद, पी. वासु और दीपा शंकर ने अहम रोल प्ले किया है. इस तेलुगु रोमांटिक ड्रामा को 21 अगस्त से सोनी लिव पर स्ट्रीम कर सकते हैं.
ये भी पढ़ें:-मंगलवार को ‘आवारापन 2’ ने रचा इतिहास, साउथ फिल्म भी चमकी, जानें ‘बंटवारा 1947’ का कलेक्शन


