भोजपुरी सिनेमा के जुबली स्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ, पॉपुलर निर्माता प्रेम राय और निर्देशक अनंजय रघुराज की मच अवेटेड फिल्म ‘पटना से पाकिस्तान 2’ का टीजर स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जारी कर दिया गया.
‘पटना से पाकिस्तान 2’ का टीजर रिलीज
टीजर में निरहुआ का अलग और दमदार अवतार देखने को मिल रहा है. वो एक कैदी के किरदार नें नजर आ रहे हैं. लंबे धने बाल, सफेड़े और हाथ में बंदूक पकड़े उनका काफी अलग रुप देखने को मिला. टीजर में आगे काफी मार पीट देखने को मिली. फिल्म में देशभक्ति और राष्ट्रप्रेम की भावना को प्रमुखता से प्रस्तुत किए जाने की झलक दिखाई गई है.
फिल्म की कास्ट
पहली फिल्म की सफलता के बाद इसके सीक्वल को बड़े कैनवास, दमदार कहानी के साथ तैयार किया गया है. फिल्म में निरहुआ लीड रोल में नजर आएंगे. उनके साथ सेजल साहू, सपना चौहान, मीर सरवर, सुशील सिंह, मनोज टाइगर, संजय पांडेय, अमित शुक्ला, साहिल सिद्दीकी, विकास मेहता, भूपेंद्र सिंह, शंभू राणा और धामा वर्मा समेत कई कलाकार महत्वपूर्ण भूमिकाओं में दिखाई देंगे. बड़ी और अनुभवी स्टारकास्ट के कारण फिल्म को लेकर दर्शकों में उत्सुकता बढ़ गई है.
ये भी पढ़ेः प्रेग्नेंट दीपिका को एयरपोर्ट छोड़ने पहुंचे रणवीर, कूल लुक में दिखीं एक्ट्रेस
फिल्म पर क्या बोले निरहुआ?
निरहुआ ने कहा कि ‘पटना से पाकिस्तान 2’ उनके लिए बेहद खास फिल्म है. इस फिल्म में दर्शकों को मनोरंजन के साथ देशभक्ति और राष्ट्रप्रेम का जज्बा भी देखने को मिलेगा. उन्होंने कहा कि फिल्म की कहानी, प्रस्तुति और किरदारों को पहले भाग की तुलना में और बड़े स्तर पर तैयार किया गया है. स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर फिल्म का टीजर जारी करना भी उनके लिए खास अनुभव है और उन्हें उम्मीद है कि दर्शक फिल्म को उसी तरह प्यार देंगे, जैसा पहले भाग को मिला था.
निर्माता प्रेम राय ने कहा कि ‘पटना से पाकिस्तान 2’ को पहले भाग से भी बड़े स्तर पर तैयार किया गया है. फिल्म की कहानी, तकनीक, एक्शन और प्रस्तुति पर विशेष ध्यान दिया गया है, ताकि दर्शकों को मनोरंजन के साथ देशभक्ति की भावना से जोड़ने वाला शानदार सिनेमाई अनुभव मिल सके. उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर फिल्म का टीजर जारी करना बेहद खास है और उन्हें पूरा विश्वास है कि दर्शक निरहुआ के नए अवतार और फिल्म की कहानी को पसंद करेंगे.
निर्देशक अनंजय रघुराज ने भी कहा कि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर नया कीर्तिमान स्थापित करेगी. फिल्म से सभी को उम्मीद है और विश्वास भी है कि यह फिल्म इतिहास रचेगी. टीजर जारी होने के बाद फिल्म को लेकर भोजपुरी सिनेमा के दर्शकों के बीच चर्चा तेज हो गई है.
ये भी पढ़ेंः बॉक्स ऑफिस लाइव: ‘बंटवारा 1947’ या ‘आवारापन 2’, तीसरे दिन 11 बजे तक कौनसी फिल्म निकली आगे?


