Awarapan 2 OTT Release: इमरान हाशमी और दिशा पाटनी स्टारर फिल्म ‘आवारापन 2’ रिलीज के बाद से ही छा गई है. फिल्म की हर कोई तारीफ कर रहा है. फिल्म को क्रिटिक्स के साथ ही ऑडियंस का भी भरपूर प्यार मिल रहा है. पहली बार है जब इमरान हाशमी और दिशा पाटनी एक साथ स्क्रीन शेयर करते हुए नजर आ रहे हैं. मूवी बॉक्स ऑफिस पर भी शानदार बिजनेस कर रही है. ऐसे में अगर आप इस फिल्म की ओटीटी रिलीज का इंतजार कर रहे हैं तो चलिए बताते हैं कि आप इसे कब और कहां देख सकते हैं.
ओटीटी पर कब आ सकती है ‘आवारापन 2’?
‘आवारापन 2’ को 14 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया है और आमतौर पर किसी भी बॉलीवुड फिल्म को 45-60 के बाद ही ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर रिलीज किया जाता है. ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि इमरान हाशमी की फिल्म भी इसी टाइम लाइन को फॉलो करेगी. इस लिहाज से ये फिल्म सितंबर के आखिरी और अक्तूबर के शुरुआती में ओटीटी पर रिलीज की जा सकती है.
यह भी पढ़ें: ‘गदर’ नहीं, ये है भारत-पाकिस्तान बंटवारे की सबसे वॉयलेंट फिल्म, कमाया था 72% प्रॉफिट
किसके पास है ‘आवारापन 2’ के ओटीटी राइट्स?
इंडिया टीवी की रिपोर्ट के अनुसार, इमरान हाशमी की फिल्म ‘आवारापन 2’के डिजिटल राइट्स अमेजन प्राइम वीडियो के पास हैं. हालांकि, फिल्म के ओपनिंग क्रेडिट में मेकर्स ने इसे कंफर्म भी किया गया है. उम्मीद की जा रही है कि मेकर्स जल्द ही फिल्म के ओटीटी प्लेटफॉर्म का ऐलान करेंगे. ऐसे में अभी फैंस को इस फिल्म की ओटीटी रिलीज का और भी इंतजार करना होगा.
‘आवारापन 2’ ने की बंपर ओपनिंग
बहरहाल, अगर फिल्म ‘आवारापन 2’ के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के बारे में बात की जाए तो फिल्म ने फर्स्ट डे कमाल का प्रदर्शन किया था. सैकनिल्क के मुताबिक, फिल्म ने पहले दिन 22 करोड़ का कलेक्शन किया. पहले दिन इसकी ऑक्यूपेंसी भी 45.0% दर्ज की गई थी. इसी के साथ ही इसे 15 अगस्त की छुट्टी का भी भरपूर फायदा मिल रहा है. फिल्म ने दूसरे दिन भी खबर लिखे जाने तक शाम 5 बजे तक 12.60 करोड़ का कलेक्शन कर लिया था, जिसके बाद इसका कुल कलेक्शन 34.60 करोड़ पहुंच गया.
यह भी पढ़ें: इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ ने दुनियाभर में की बंपर कमाई, तोड़ा अपनी ही फिल्म का रिकॉर्ड
‘आवरापन’ का सीक्वल है ‘आवारापन 2’
बहरहाल, अगर ‘आवारापन 2’ के बारे में बात की जाए तो ये 2007 में आई मोहित सूरी की फ्लॉप फिल्म ‘आवारापन’ का सीक्वल है. इस फिल्म से मोहित सूरी ने डायरेक्शन में कदम रखा था. उस समय इस फिल्म में इमरान हाशमी के साथ श्रिया सरन को कास्ट किया गया था. उस समय दोनों की जोड़ी को काफी पसंद किया गया था. ऐसे में अब 2026 में आए इसके सीक्वल में इमरान के साथ दिशा पाटनी को कास्ट किया गया है, जिसके साथ उनका केमिस्ट्री ने दिल जीत लिया. इसमें फिल्म में ह्यूमन ट्रैफिकिंग और रोमांस की कहानी देखने के लिए मिलती है.


