banner

GDN से DC तक, इस हफ्ते थिएटर में रिलीज हुईं 4 साउथ फिल्में, जानें किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देंगी दस्तक


थिएटर में हर हफ्ते एक से बढ़कर एक फिल्में रिलीज होती हैं. इसमें कई बार सिनेमाघरों में फिल्में आने के बाद छा जाती हैं. इसे काफी पसंद किया जाता है और ओटीटी के दर्शक इन फिल्मों के ओटीटी रिलीज का बेसब्री से इंतजार करते हैं. ऐसे में अब इस हफ्ते थिएटर में साउथ की 4 धमाकेदार फिल्में रिलीज हुईं. इमें ‘डीसी’ से ‘जीडीएन’ तक की फिल्मों के नाम शामिल हैं. ऐसे में चलिए बताते हैं थिएटर के बाद आप इन फिल्मों को किस ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर देख सकते हैं.

कोरियन कनकराज (Korean Kanakaraju) 

वरुण तेज की एक्शन ड्रामा फिल्म ‘कोरियन कनकराज’ को थिएटर में 7 अगस्त को रिलीज किया गया था. इसे दर्शकों से अच्छा खासा रिस्पांस मिला. क्रिटिक्स और फैंस ने इसे बेहतरीन एंटरटेनर फिल्म कहा है. ये वरुण तेज के करियर की शानदार ओपनर रही. मेरलापाका गांधी के निर्देशन में बनी इस फिल्म के ओटीटी राइट्स बिक चुके हैं. 123 तेलुगु डॉट कॉम के मुताबिक, इसके ओटीटी राइट्स नेटफ्लिक्स ने हासिल किए हैं.

फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के बारे में बात करें तो सैकनिल्क के अनुसार, इसने तीन दिनों में वर्ल्डवाइड 19.18 करोड़, इंडिया नेट कलेक्शन 13.20 करोड़ और ओवरसीज में 4 करोड़ का बिजनेस किया है.

यह भी पढ़ें: ‘टॉक्सिक’ बनेगी यश की हिंदी की दूसरी हाईएस्ट ओपनर, KGF2 का तोड़ पाएगी रिकॉर्ड?

Korean Kanakaraju (2026) - Movie | Reviews, Cast & Release Date in Kothagudem- BookMyShow

DC

तमिल फिल्म ‘DC’ को भी 7 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया. फिल्म में डायरेक्टर लोकेश कनगराज ने एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा है. बिना किसी खास प्रमोशन और शोर शराबे के इस फिल्म को दर्शकों से अच्छा खासा रिस्पांस मिला. अरुण मथेश्वरन ने इसका डायरेक्शन किया है. फिल्म थिएटर के कुछ समय के बाद ही ओटीटी पर भी दस्तक देगी. 123 तेलुगु डॉट कॉम के मुताबिक, इसके डिजिटल राइट्स ‘सन NXT’ ने खरीदे हैं.

वहीं, तमिल फिल्म ‘डीसी’ ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा खासा बिजनेस किया. सैकनिल्क के अनुसार, फिल्म ने पहले दिन 4.40 करोड़, दूसरे दिन 7 करोड़ और तीसरे दिन 9.55 करोड़ का बिजनेस किया. तीन दिनों में फिल्म ने 20.95 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है.

यह भी पढ़ें: नेटफ्लिक्स की आते ही नंबर 1 की छीनी कुर्सी, कर रही ट्रेंड, बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 41% प्रॉफिट

DC - Title Teaser | Lokesh Kanagaraj | Sun Pictures | Anirudh | Arun Matheswaran | Wamiqa Gabbi - YouTube

जी डी नायडू

आर माधवन की फिल्म ‘जी डी नायडू’ के इन दिनों काफी चर्चे हो रहे हैं. इसमें मशहूर वैज्ञानिक गोपालस्वामी डोरास्वामी नायडू की कहानी को दिखाया गया है. उन्हें भारत का एडिसन भी कहा जाता है. इसे भारत में कई भाषाओं में भी किया गया है. इसका निर्देशन कृष्णा कुमार रामाकुमार ने किया है. ऐसे में अगर आप इसकी ओटीटी रिलीज का इंतजार कर रहे हैं तो 123 तेलुगु डॉट कॉम के मुताबिक, इसके डिजिटल राइट्स नेटफ्लिक्स के पास हैं. 

आर माधवन की फिल्म ‘जीडीएन’ बॉक्स ऑफिस पर खास परफॉर्म नहीं कर पा रही है. सैकनिल्क के अनुसार, फिल्म का तीन दिनों का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 3.01 करोड़ और इंडिया नेट कलेक्शन 2.69 करोड़ रहा.

KJQ

साउथ की फिल्म ‘केजेक्यू’ को भी इस हफ्ते सिनेमाघरों में रिलीज किया गया. इसे सुधाकर चेरुकुरी ने प्रोड्यूस किया है और दिवंगत फिल्ममेकर केके (किरण कुमार) द्वारा निर्देशित किया गया है. ऐसे में अगर आप इस फिल्म की ओटीटी रिलीज का इंतजार कर रहे हैं तो आप इसे अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं. 123 तेलुगु डॉट कॉम के मुताबिक, फिल्म के ओटीटी राइट्स प्राइम वीडियो के पास हैं. फिल्म में दीक्षित शेट्टी, शशि ओडेला और युक्ति तरेजा जैसे कलाकार अहम रोल में हैं.

इसके साथ ही फिल्म ‘केजेक्यू’ के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के बारे में बात करें तो सैकनिल्क के अनुसार, फिल्म ने तीन दिनों में वर्ल्डवाइड 0.26 करोड़ और इंडिया नेट कलेक्शन 0.23 करोड़ रहा.

KJQ (2026) - IMDb





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

banner