banner

भोजपुरी बवाल: आम्रपाली-काजल में भयंकर लड़ाई, पवन सिंह-तेजप्रताप यादव हुए नाराज, शो में हंगामा


‘भोजपुरी बवाल’ के लेटेस्ट एपिसोड में तेजप्रताप यादव ने डिनर होस्ट किया था. इस डिनर में पवन सिंह, काजल राघवानी, आम्रपाली दुबे, निरहुआ नजर आए. शो में आम्रपाली और काजल के बीच में जबरदस्त झगड़ा हुआ. उस झगड़े की वजह से पवन सिंह बीच में डिनर छोड़कर चले गए और उन्होंने वापस शो में आने से इंकार कर दिया. जियो की टीम ने उन्हें मनाने की कोशिश की. लेकिन वो नहीं माने. हालांकि, बाद में पवन सिंह मान जाते हैं. आइए जानते हैं शो में क्या-क्या हुआ.  

तेजप्रताप ने शो में कहा कि वो चाहते हैं भोजपुरी इंडस्ट्री को प्रमोट किया जाए. उन्होंने कहा कि इसीलिए मैंने भोजपुरी इंडस्ट्री के सभी कलाकार को इंवाइट किया. आप लोगों की राय लेनी बहुत जरूरी है. आम्रपाली ने कहा कि आप एक जन शक्ति प्रोडक्शन हाउस खोलिए और भक्ति से भरी फिल्में बनाइए. फिर पवन सिंह ने कहा कि एक फिल्म बनाइए जिनमें पवन सिंह और निरहुआ काम करेंगे.

तेजप्रताप यादव कौनसा रोल करेंगे प्ले?

फिर पवन सिंह ने काजल संग मस्ती करते हुए कहा कि जीवन में आपको प्यार कब हुआ था? इस पर काजल ने भी मस्ती में जवाब दिया आपसे ही तो हुआ था. फिर काजल ने तेज प्रताप से पूछा कि आपको एक्टिंग करने का मौका मिला तो वो कौनसा किरदार प्ले करेंगे तो तेजप्रताप ने कहा कि कृष्णा का करेंगे. फिर निरहुआ ने कहा कि इन्हें अलग से बांसुरी की भी जरुरत नहीं पड़ेगी. वो खुद बजा लेंगे. 

काजल और आम्रपाली के बीच जुबानी जंग

काजल ने आम्रपाली से कहा कि हमारे बीच में गलतफहमी है. क्या आप मुझसे इनसिक्योर हो. तो इस पर आम्रपाली ने कहा कि ऐसा नहीं है मैं विवाह 3 की शूटिंग कर रही थी. उस वक्त आपकी प्रोड्यूसर से कुछ अनबन थी तो उस चक्कर में आपने मुझे भी अनफॉलो किया.

आम्रपाली ने पवन सिंह को किया था अनफॉलो

फिर बीच में पवन सिंह ने कहा कि आम्रपाली आपने मुझे अनफॉलो किया था. फिर आपने दिनेश लाल यादव से भी अनफॉलो करवाया था. इस पर आम्रपाली  ने कहा कि आपने मुझसे झगड़ा किया था इसीलिए अनफॉलो किया. आपने एक दिन पहले खराब बर्ताव किया था. तो ऐसे में कोई क्या करेगी. आप किसी को गाली नहीं दे सकते तो ऐसे में दूरी ही बना ली जाए.

आम्रपाली की वजह निरहुआ नहीं करते काजल संग काम?

फिर काजल ने आम्रपाली से पूछा कि आपकी वजह से दिनेश की मेरे साथ काम नहीं कर रहे हैं. तो आम्रपाली ने कहा आपके लिए तो प्रोड्यूसर ने हीरो चेंज कर दिया. देखिए कैसी फैन फॉलोइंग है. फिर काजल ने कहा हमारी एक फिल्म थी बलम जी आई लव यू, उसका मुहूर्त भी हुआ लेकिन फिर मुझे कहा गया कि दिनेश जी आपके साथ काम नहीं करेंगे वो आम्रपाली के साथ काम करेंगे. इसी बीच में पवन सिंह बार-बार काजल को बोल रहे थे M FOR U. लेकिन काजल ने उन्हें इग्नोर किया तो पवन सिंह नाराज हो गए. फिर काजल ने पूछा कि ये क्या है तो आम्रपाली ने कहा कि वो बोल रहे हैं I AM there for you.

निरहुआ ने दिया आरोपों पर जवाब

फिर निरहुआ ने कहा, ‘वो जो निर्माता आए थे. उनको लगता था कि हम लोग खाली बैठे हैं. उन्होंने मेरी डेट लिए बिना आपकी डेट ले ली. तो मैंने कहा कि मेरे पास डेट नहीं है तो वो प्रोड्यूसर आपको जाकर पता नहीं क्या बोल दिया. अगर ऐसा नहीं होता तो मैं आपके साथ काम नहीं करता.’ फिर आम्रपाली ने कहा कि मुझसे कहा जाता है कि खेसारी जी मेरे साथ फिल्म इसीलिए नहीं करते क्योंकि काजल मना करती हैं. प्वॉइंट ये है कि प्रोड्यूसर और डायरेक्टर को आपकी डेट चाहिए और आप लोग कान के कच्चे हैं. आपको ऐसा लगा तो आप निरहुआ को फोन करके पूछ सकती थीं.

काजल ने मारी दिनेश जी पर लाइन

आगे काजल ने कहा, ‘आशिक आवारा में सुहागरात वाला सीन था, उस वक्त सेट पर आम्रपाली भी थी और डायरेक्टर ने मुझसे कहा कि आपकी दिनेश जी संग कैमिस्ट्री नहीं दिख रही है. क्योंकि दिनेश जी इंवॉल्व नहीं हो रहे हैं. फिर मैंने दिनेश जी को मैसेज किया कि अकेले मैं बात करना चाहती हूं उसके बाद से ऐसी खबरें फैली कि मैं दिनेश जी पर लाइन मार रही हूं.’ 

फिर निरहुआ ने कहा कि मैं डायरेक्टर सामने पैर पकड़कर रोया था मैंने कहा था कि मैं आपको पिता की तरह देखता हूं और मैं आपके खिलाफ साजिश करूंगा. पूरी गलतफहमी हुई. मैं हमेशा कहता हूं कि मेरे करियर में जितना योगदान आम्रपाली का है उतना काजल का भी है. आम्रपाली ने कहा कि मेरे पास इतनी फिल्में हैं कि सालभर करूंगी तो भी मेरे पास एक्स्ट्रा फिल्मों के लिए डेट नहीं है. मैं इंसिक्योर नहीं हूं. मेरी पहली फिल्म ही 50 दिन चली थी. आम्रपाली और काजल के बीच में भयंकर झगड़ा हुआ. दोनों चुप ही नहीं हो रही थीं. 

फिर काजल कहती हैं ऐसा कैसे हो सकता है कि मैं हमेशा कास्ट नहीं हो रही हूं. तो आम्रपाली कहती हैं कि आपकी इन्हीं हरकतों की वजह से आप कास्ट नहीं हो रही हैं. दिमाग बट रहा था तो पता नहीं कहां थी.

पवन सिंह- तेज प्रताप हुए नाराज

इसके बाद मामले को बढ़ता देख पवन सिंह शो से उठकर चले गए. पवन कहते हैं माइक निकालो, मुझे ये शो नहीं करना. फिर तेजप्रताप कहते हैं ऐसे भोजपुरी कलाकार एकजुट नहीं होंगे. ऐसे आपस में भिड़ेंगे तो कैसे काम चलेगा. फिर डिनर कैंसिल हो जाता है. तेज प्रताप नाराज होते हैं कहते हैं मैंने डिनर पर इंवाइट किया था हमसे पूछा भी नहीं जाएं कि नहीं गलत किया. नहीं जाना चाहिए. रहना चाहिए. फिर तेजप्रताप यादव बांसुरी बजाने लगते हैं.

इसके बाद शो में दिखाया गया कि जियो की टीम पवन सिंह को मनाती है. शो में भोजपुरी इंडस्ट्री का क्रिकेट मैच भी हुआ. इस मैच में नीलम गिरी और अक्षरा सिंह भी नजर आईं. क्रिकेट मैच में काजल अक्षरा को अपना पक्ष बताती हैं. वहीं आम्रपाली नीलम को अपना पक्ष बताती हैं.





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

banner